Explore

Search

July 5, 2026 9:39 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

जांजगीर-चांपा में डायल-112 की कार्यप्रणाली होगी और तेज, रिस्पांस टाइम सुधारने के लिए ASP उमेश कश्यप ने दिए सख्त निर्देश।

जांजगीर-चांपा जिले में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डायल-112 के कर्मचारियों की विशेष बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में डायल-112 के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप ने पुलिस कार्यालय जांजगीर में बैठक लेकर रिस्पांस टाइम सुधारने पर जोर दिया।
बैठक में ERV स्टाफ, जीवीके ड्राइवर, हाईवे पेट्रोलिंग टीम, DCC प्रभारी एवं जीवीके मैनेजर उपस्थित रहे। ASP कश्यप ने निर्देश दिया कि किसी भी इवेंट के निपटारे और ASR भरने के तुरंत बाद ERV को अपने निर्धारित फिक्स प्वाइंट पर लौटना होगा, ताकि अगली आपातकालीन सूचना पर तत्काल रवाना हुआ जा सके।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि डायल-112 की पहचान त्वरित प्रतिक्रिया से है और किसी भी घटना में अनावश्यक समय व्यतीत करना स्वीकार्य नहीं होगा। रिस्पांस में देरी होने पर उसका कारण रिकॉर्ड में दर्ज करना होगा। साथ ही बिना अनुमति स्वयं से इवेंट तैयार करने पर भी रोक लगाई गई है।
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि डायल-112 वाहनों को बिना किसी वैध कारण के थानों में खड़ा न रखा जाए। यह सेवा पूरी तरह आपातकालीन परिस्थितियों के लिए है और तीनों शिफ्ट में पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
हाईवे पेट्रोलिंग स्टाफ को MDT, डेस्क कैमरा और मोबाइल डिवाइस के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही हाईवे पर यातायात बाधित करने वाले वाहनों को तत्काल हटाने और प्रत्येक इवेंट का निर्धारित समय में निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
ASP कश्यप ने कहा कि सभी कर्मचारियों को साप्ताहिक कार्य रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करनी होगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र के लिए अनुशंसित किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस नई कार्ययोजना से चोरी, सड़क दुर्घटना, मारपीट और अन्य आपातकालीन घटनाओं में डायल-112 की टीम पहले से अधिक तेजी और दक्षता के साथ लोगों तक पहुंच सकेगी।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy