Explore

Search

July 5, 2026 9:38 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

दो सगे भाइयों ने उड़ाए 4 एसी और 2 पंखे, मुलमुला पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा।


जांजगीर-चांपा, 14 जून 2026। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से लाखों रुपये के एयर कंडीशनर और पंखे चोरी करने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए चार एसी, दो सीलिंग फैन तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरियरा निवासी राहुल अग्रवाल ने थाना मुलमुला में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके निर्माणाधीन मकान में फिटिंग के लिए रखे गए 17 एयर कंडीशनर और 4 सीलिंग फैन में से चार एसी और दो पंखे चोरी हो गए हैं। अज्ञात चोर ताला तोड़कर करीब 1.30 लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर उसकी पहचान बनाहिल निवासी अमित केंवट के रूप में की गई।
पुलिस पूछताछ में पहले आरोपी गुमराह करता रहा, लेकिन साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने अपने बड़े भाई अमर केंवट के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए चार एयर कंडीशनर, दो सीलिंग फैन और घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-11ZE-1377 बरामद कर ली।
गिरफ्तार आरोपियों में अमित केंवट (22 वर्ष) और अमर केंवट (24 वर्ष) शामिल हैं। दोनों बनाहिल चट्टान पारा, थाना मुलमुला के निवासी हैं।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पारस पटेल सहित मुलमुला थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के लिए प्रस्तुत किया है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy