केन्द्रीय देशहा यादव समाज जिला जांजगीर चांपा कोरबा की आवश्यक बैठक 14 जून दिन रविवार सायं 3:00 बजे लछनपुर स्थित कृष्णधाम मे आहुत की गई है जिसमें केंद्रीय देशहा यादव समाज के कार्यकारिणी पदाधिकारी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है बैठक में विशेष रूप से केंद्रीय देशहा यादव समाज के संरक्षक पूर्व अध्यक्ष गिरधारी यादव एवं केंद्रीय देशहा यादव समाज के जिला अध्यक्ष जगदीश यादव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न होगी।बैठक में विगत दिनों मंत्री गजेंद्र यादव जी के कार्यक्रम की समीक्षा के साथ समाज के संबंध में चर्चा की जाएगी साथ ही समाज के विकास संबंधी आगामी रूपरेखा कार्यक्रम तय किया जाएगा बैठक के संबंध में केंद्रीय देसहा यादव समाज के सचिव रामखिलावन यादव ने सभी पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्यों को बैठक में अनिवार्य रूप से पहुंचने की अपील की है।
Author: Hasdev Express
Post Views: 64




