Explore

Search

July 5, 2026 9:39 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

जांजगीर, 06 जून 2026। कोतवाली जांजगीर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। आरोपी ने पहले युवती से दोस्ती की और फिर शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाना सिटी कोतवाली जांजगीर में शिकायत दर्ज कराई कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व वह घरेलू कार्य से जांजगीर आई थी। रात होने पर वह ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान वार्ड क्रमांक 9 भैंसो निवासी आशीष सिंह ने उसे पहचान का हवाला देते हुए मोटरसाइकिल से घर छोड़ने की पेशकश की। इस दौरान आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया।
शिकायत के मुताबिक इसके बाद आरोपी लगातार संपर्क में रहा और दोस्ती बढ़ाकर युवती को अपने विश्वास में ले लिया। बाद में वह उसे घुमाने के बहाने जांजगीर के एक होटल में ले गया, जहां शादी का झांसा देकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी इसके बाद भी शादी का भरोसा देकर तथा डराकर लगातार उसका शोषण करता रहा।
जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगा। परेशान होकर युवती ने पुलिस की शरण ली और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई। आरोपी की तलाश करते हुए पुलिस उसके गांव भैंसो पहुंची और उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने युवती से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक उमेन्द्र मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर एवं महिला आरक्षक रेखा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy