जांजगीर-चांपा जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में गठित “Illegal Mining Task Force” ने भादा रेत घाट क्षेत्र में रेड कार्रवाई करते हुए अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की।
आज दिनांक 28 मई 2026 को योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में टीम ने थाना जांजगीर क्षेत्र अंतर्गत भादा रेत घाट में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक चैन माउंटेन मशीन अवैध रूप से रेत उत्खनन करते पाई गई, जिसे मौके पर पहुंची जिला खनिज विभाग की टीम द्वारा सीलबंद किया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ खनिज अधिनियम और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Author: Hasdev Express
Post Views: 19




