Explore

Search

April 21, 2026 5:52 pm

7k network

शांत माहौल और कड़ी व्यवस्था के बीच कोसमन्दा में जारी बोर्ड परीक्षाएं

हरीश राठौर-

कोसमन्दा (चाम्पा)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमन्दा में माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही हैं। परीक्षा केंद्र में विद्यार्थियों की 12 वी में शतप्रतिशत तो 10 वी में केवल 4 छात्र अनुपस्थित रहे।

जानकारी के अनुसार 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए यहां तीन स्कूलों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें गायत्री बाल संस्कार हाई स्कूल कोसमन्दा से 53 छात्र, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमरीद से 55 छात्र तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमन्दा से 63 छात्र शामिल हुए। इस प्रकार कुल 171 छात्रों में से 4 छात्र अनुपस्थित रहे।

वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमरीद से 49 छात्र और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमन्दा से 43 छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। 12वीं की परीक्षा में सभी छात्र उपस्थित रहै।

परीक्षा केंद्र में शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षाएं संचालित हो रही हैं तथा व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy