Explore

Search

July 6, 2026 1:02 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

ग्राम कोसमंदा में नव वर्ष की खुशियाँ, सरपंच संजय रत्नाकर ने दी ग्रामवासियों को शुभकामनाएँ।

कोसमंदा (जांजगीर-चांपा) — ग्राम पंचायत कोसमंदा में नव वर्ष के अवसर पर हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच संजय रत्नाकर ने समस्त ग्रामवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

सरपंच संजय रत्नाकर ने अपने संदेश में कहा कि नया वर्ष ग्राम के विकास, सुख-समृद्धि और आपसी भाईचारे को और मजबूत करने वाला हो। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल एवं स्वच्छता जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि गांव निरंतर प्रगति की ओर बढ़े।

उन्होंने युवाओं से शिक्षा एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा बुजुर्गों के आशीर्वाद को गांव की सबसे बड़ी ताकत बताया। नव वर्ष के अवसर पर ग्रामवासियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं और खुशहाल भविष्य की कामना की।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy