Explore

Search

July 6, 2026 4:09 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

अवैध खनन,परिवहन पर जिला प्रशासन सख्त, 5 वाहन जब्त प्रकरण दर्ज

जांजगीर-चांपा 9 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिला खनि अधिकारी श्री अनिल कुमार साहू ने बताया कि बम्हनीडीह, पुछेली, बिर्रा, कनस्दा, हथनेवरा और पीथमपुर क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया गया। खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा 1 ट्रैक्टर (ग्राम पुछेली),1 हाईवा (पीथमपुर),1 ट्रैक्टर (कनस्दा),2 हाईवा (बम्हनीडीह) में कुल 5 वाहनों को जप्त किया गया। सभी वाहनों को संबंधित थाना एवं पुलिस रक्षित केंद्र में सुरक्षा हेतु रखा गया है।

         जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि बम्हनीडीह एवं पुछेली क्षेत्र में अब तक 66 प्रकरण अवैध परिवहन में 11,87,480 व 06 प्रकरण अवैध उत्खनन में 3,00,230 एवं 04 प्रकरण अवैध भंडारण में 9,77,840 कुल 76 मामलों में 24,65,550 की शास्ति राशि वसूल कर खनिज मद में जमा की गई है। अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण करने वालों के खिलाफ खनन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर माननीय न्यायालय में परिवाद दर्ज कर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
         कलेक्टर के निर्देशन में जिले में अवैध खनन की रोकथाम हेतु खनिज अमला और जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा लगातार गश्त व जांच की जा रही है। प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है और जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  
Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy