Explore

Search

July 6, 2026 5:13 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

स्कार्पियो और ट्रक मे जबरदस्त टक्कर 5 लोगो की दर्दनाक मौत 3 गंभीर रूप से घयाल सभी मृतक नवागढ़ निवासी शादी बारात से लौट रहे थे वापस।

जांजगीर चाम्पा– जांजगीर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जयराम देवागन पिता विमल देवागन का बारात नवागढ़ से   पंतोरा गया था  वहा से स्कार्पियों वहांन क्रमांक CG11BS3974 से वापस नवागढ़ आ रहे थे तभी सुकली के पास ट्रक वाहन क्रमांक OD23P6037 से टकरा गई।जिससे में सवार  5 लोगो की मृत्यु व 3 गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें ईलाज हेतु  बिलासपुर भेजा गया है।  घटना रात लगभग 12.30 बजे की हैं मृतक में से दो जवान आर्मी में से है।
मृतक का नाम
1-विश्वनाथ देवागन पिता सुखरु देवागन उम्र 43 वर्ष 
2- राजेंद्र कश्यप पिता कोमल कश्यप उम्र 27 साल (आर्मी जवान)
3- पोमेश्वर जलतारे पिता पुरषोतम जलतारे उम्र 33 वर्ष (आर्मी जवान)
4- भूपेंद्र साहू पिता रेशम साहू 40 साल 
5- कमलनयन साहू पिता रामचरण साहू उम्र 22साल 
सभी सडक पारा शांतिनगर नगर पंचायत नवागढ़ निवासी
मृतकों का पंचनामा और पीएम जिला हस्पताल जांजगीर मे चल रहा है घटनास्थल से स्कॉर्पियो और ट्रक को थाने लाने की कार्यवाही की जा रही है
Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy