Explore

Search

July 6, 2026 7:27 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

दिल्ली बम धमाके की घटना को लेकर जांजगीर चांपा पुलिस अलर्ट। सुरक्षा ब्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए रेलवे स्टेशन, होटल, लॉज, ढाबा, बस स्टैंड, भीड़ भाड़ जगहों का, की जा रही है सघन चेंकिंग।

संदिग्ध व्यक्तियों पर रखी जा रही है सतत निगरानी रखते हुए लगातार पेट्रोलिंग भी की जा रही है

जांजगीर चाम्पा-पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी प्रकार से अप्रिय घटना, जनहानि ना हो एवं लुट, चोरी आदि की घटना ना हो जिसको मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में तथा SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार एवं CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे  के नेतृव में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा जिले के होटल, लाज, ढाबा, बस स्टैंड, भीड़ भाड़ जगहों, रेलवे स्टेशन चम्पा, नैला   की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान स्टेशन तथा सभी प्लेटफार्म में उपस्थित व ट्रेन से आने वाले सभी यात्रियों की सघन जाँच की गई।

 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy