Explore

Search

July 6, 2026 10:54 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की सचिव सुश्री जरिता लैतफलांग छग कांग्रेस की सहप्रभारी वोटचोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम को सफल बनाने सक्ति विधान सभा नेता प्रतिपक्ष डा चरणदास जी महंत के क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लीं ।

जांजगीर चाम्पा-केंद्र की सरकार और चुनाव आयोग द्वारा किस तरह से वोट की गड़बड़ी करके  नुकसान पहुँचा रहे हैं देश को इस सम्बन्ध में लोगों को समझाये कांग्रेस कार्यकर्ता को बुथ स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर  लोगों को सजग करने की बात  कही पूरे देश में  इस अभियान में करोड़ों लोग शामिल हो रहे हैं 

इसी सन्दर्भ में सक्ति विधान सभा क्षेत्र के बुथ क्रमांक 1व 2 ग्राम उच्चभिठ्ठी में बृहद रूप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सभा हुई जिसमे सिवनी,  बालपुर ,जाटा बहेराडीह, कोसमन्दा ,कमरीद ,महुदा, कुरदा ,उच्चभिठ्ठी और चाम्पा के कांग्रेस कार्यकर्ता साथी गण उपस्थित रहे  ।।

उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से महंत जी प्रतिनिधि डा गुलजार सिंह, धीरेन्द्र वाचपेयी जी ,रवींद्र शर्मा जी ,शाश्वतधर दीवान जी ,पंकज शुक्ला जी, भागवत साहू जी ,साहेब लाल साहू जी ,दीपक बरेठ जी ,नम्रता राघवेंद्र नामदेव ,उमेंदा सरजू यादव ,गुड़ेश्वर यादव आठों ग्राम पंचायत के सरपंच गण उपस्थित रहे।

मातृसक्तियों ने भी इस कार्यक्रम में आगे बढ़कर भाग लिया ।

कार्यक्रम के अंत में  जिला प्रतिनधि नेता प्रतिपक्ष डा संतोष यादव ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार ब्यक्त किया 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy