Explore

Search

July 6, 2026 1:50 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

56 लाख रुपए से अधिक का अवैध मादक पदार्थ गांजा, एवं नशीली टेबलेट को PIL कोटाडबरी चांपा के प्लांट (भट्ठी) में जलाकर नस्टीकरण किया गया।

गांजा एवं नशीली टेबलेट को जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र से किया गया था जप्त, जिसका प्रकरण का निराकरण हो जाने से जलाकर किया गया नस्टीकरण

जांजगीर चाम्पा–जिला पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति जांजगीर चाम्पा के द्वारा आज दिनांक 22.09.25 को प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड चाम्पा के (भट्ठी) Furnace में जिले के विभिन्न थाना/ चौकी अंतर्गत जप्तमुदा मादक पदार्थ कुल 16 प्रकरण जिसमें 280 किलो 880 ग्राम गांजा कीमती 56,17,600/₹ एवं 1560 नग टेबलेट कीमती 10296/₹ को विधिवत जलाकर नस्ट किया गया है। 

नस्टीकरण की कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS), श्रीमती नीलिमा डीग्रस्कर सहायक आयुक्त आबकारी अधिकारी जांजगीर- चाम्पा, डॉ अजय भगत (जुनियर वैज्ञानिक) पर्यावरण संरक्षण अधिकारी बिलासपुर, श्री प्रदीप जोशी रक्षित निरीक्षक, निरीक्षक सावन सारथी, निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, प्रधान आरक्षक देवनारायण रत्नाकर, जगदीश्वर प्रसाद, श्याम सुंदर जांगडे जिला अपराध शाखा जांजगीर -चाम्पा, प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राईवेज लिमिटेड चाम्पा के प्रबंधक सहित अन्य स्टाप उपस्थित रहें।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy