Explore

Search

July 6, 2026 6:18 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

पुरानी रंजिश को लेकर एक राय होकर हत्या करने की नियत से प्राण घातक हमला करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

???? आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे के लेग गार्ड, डंडा एवं चाकु नुमा हथियार को किया गया बरामद

 

???? गिरफ्तार आरोपीगण

01. कमलेश देवांगन उम्र 33 साल साकिन हनुमान धारा, वार्ड क 01, थाना चाम्पा जिला जांजगीर।

02. अखिलेश देवांगन उर्फ राजू देवांगन उम्र 26 साल साकिन हनुमान धारा, वार्ड क 01 थाना चाम्पा

03. पंचराम पटेल उम्र 28 साल साकिन ग्राम परसखोल थाना बसना, जिला महासमुद हाल मुकाम हनुमान धारा, वार्ड क 01 थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा

 

जांजगीर चाम्पा–मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नवीन देंवागन थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28/08/25 के रात्रि 9:30 बजे उसका भाई धीरज देवांगन अपने दुकान कचहरी चौक को बंद कर रहा था उसी समय सभी आरोपियों द्वारा एक राय होकर पुरानी रंजीश की बात को लेकर एवं जान से मारने की नियत से लोहे के लेग गार्ड, डंडा एवं चाकु नुमा हथियार से मारपीट किए मारपीट होता देख पास का दुकानदार बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट किए जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपियों के  अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

⏩ घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना जांजगीर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी जांजगीर एवम उपनिरीक्षक सत्यम चौहान का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy