Explore

Search

July 6, 2026 5:19 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

20 कि 820ग्राम गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार।

????नाम आरोपीगण 

01.नेपाल सिंह पिता साहब सिंह लोधी उम्र 28 वर्ष निवासी बहिरिया थाना नोहटा जिला दमोह मध्यप्रदेश

02. प्रदीप सिंह पिता दुरख सिंह  लोधी  उम्र 21 वर्ष निवासी माडनखेडा थाना  तेजगढ जिला दमोह मध्य प्रदेश

 

जांजगीर चाम्पा-श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) पुलिस अधीक्षक एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में गांजा बिक्री करने व पीने वालो पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है कि इसी क्रम में थाना अकलतरा क्षेत्र के रेलवे  स्टेशन रोड के पास थाना अकलतरा की टीम और रेलवे पुलिस की टीम के साथ मिलकर रेड कार्यवाही की गई।

⏩ मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28.08.2025 को उपनिरीक्षक के के साहू को मुखबिर से सूचना मिला था कि रेलवे स्टेशन अकलतरा के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा 2 आरोपी रखे हुए है कि सूचना पर रेलवे  पुलिस के सहयोग से रेड कार्यवाही को गईं,  जो रेलवे स्टेशन के पास 2 व्यक्ति सूटकेश और बैग रखे मिले थे जिनका नाम पूछने पर अपना नाम नेपाल सिंह एवं प्रदीप सिंह बताए जो सूटकेश एवं बैग रखे थे आरोपियों का तलाशी  लिया गया जो आरोपीगणों के कब्जे से 20 किलो 820 ग्राम कीमती 4,20000 रूपये का मादक पदार्थ गांजा सयुक्त रूप से जप्त किया गया । आरोपीयों को हिरासत मे लेकर थाना लाये आरोपियो का कृत्य धारा सदर का पाये जाने से आरोपियो के विरूद्व अप.क्र. 412/2025 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया ।

⏩ आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक के.के.साहू प्र.आरक्षक राकेश चतुर्थी, आरक्षक अजीत सिह राज, उमेश यादव, विजय राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy