Explore

Search

July 6, 2026 6:21 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

कोटमीसोनार थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 07 जुवाड़ीयानो को किया गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

आरोपियों के कब्जे से नगदी 5100/रू एवं 52 पत्ती तास बरामद।

 

जांजगीर चाम्पा–पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के  निर्देशन में जिले में जुआ/सट्टा खेलाने एवं खेलने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन पर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में *निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़* के नेतृत्व में  मुखबिर सूचना पर  ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय टीम के साथ ग्राम कोटमीसोनार के अटल चौक तलाब के पास रेड कार्यवाही कर 07 जुवाड़ीयानो को जुआ खेलते पकड़ा जाकर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत कार्यवाही किया गया।

 

*⏺️जुवाड़ीयानो का नाम*

 

1. सुखीराम केंवट  उम्र 51 वर्ष निवासी कोटमीसोनार 

2. दिलेश साण्डील्य  उम्र 21 वर्ष साकिन कोटमीसोनार 

3. अवधेश लहरे  उम्र 45 वर्ष साकिन दलदली कोटमीसोनार 

4. नरेश टण्डेन उम्र 43 वर्ष साकिन कोटमीसोनार 

5. दिनेश साहू उम्र 24 वर्ष साकिन कोटमीसोनार 

06. संजय बंजारे उम्र 22 वर्ष साकिन पाराघाट थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

7. महिपाल मिरी  उम्र 26 वर्ष साकिन पाराघाट थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

 

⏩उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि राजेन्द्र सिह  थाना स्टाफ  का सराहनीय योगदान रहा।।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy