Explore

Search

July 6, 2026 5:23 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

घूम घूम कर ट्रांसफार्मर से कॉपर मेटल पार्ट्स कांटेक्ट चोरी करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

????आरोपीयो के कब्जे से  ट्रांसफार्मर मैं लगे डिसटीब्यूशन बॉक्स के कॉपर मेटल पार्ट्स कांटेक्ट 09 नग एवं चोरी में इस्तमाल किए गए मोटर सायकल सुपर स्पेलन्डर क्रमांक CG 11 BC 3536 को किया बरामद।

???? गिरफ्तार आरोपी का नाम

(01) पवन कुमार सिदार उम्र 42 वर्ष निवासी पथरी पारा कोरबा हाल मुकाम बाबा डेरा लछनपुर थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा

(02) अर्जुन सिंह कंवर उम्र 40 साल कोरवापारा चांपा जिला जांजगीर चांपा

जांजगीर चाम्पा- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी भूपेंद्र साहू सहायक यंत्री छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड चांपा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था की दिनांक 12/08/25 को घटोली चौक चांपा में लगे ट्रांसफार्मर से लाइन बंद होने की सूचना प्राप्त होने पर विद्युत विभाग के लाइन कर्मचारियों  द्वारा मौके पर पहुंचकर देखें ट्रांसफार्मर में लगे डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स के कॉपर मेटल पार्ट्स कांटेक्ट गायब मिले इसी तरह थाना चांपा क्षेत्र के अलग अलग स्थानों में लगे 18 ट्रांसफार्मर का भी कॉपर मेटल पार्ट्स गायब मिले एवं दिनांक 26 825 को लगभग 11:00 बजे नया बस स्टैंड रोड के पास कृष्णा हॉस्पिटल के सामने लगे ट्रांसफार्मर से लाइन कट होने की सूचना पर कर्मचारियों द्वारा चेक किया गया वहां का भी कॉपर मेटल पार्ट्स गायब मिला की रिपोर्ट पर थाना चांपा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।

⏩ बिजली ट्रांसफार्मर में कॉपर मेटल कांटेक्ट पार्ट्स की चोरी जैसे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए *श्री विजय पांडे (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस द्वारा चोरी गए ट्रांसफार्मर में लगे डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स के कॉपर मेटल पार्ट्स कांटेक्ट एवं अज्ञात आरोपी की लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में विवेचना के दौरान मुखबीर सूचना मिला की आरोपी पवन कुमार सिदार एवम अर्जुन सिंह कंवर द्वारा  चोरी की कॉपर मेटल कांटेक्ट को बेचने की फिराक में घूम रहा था की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री  उमेश कुमार कश्यप एवम SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार  के कुशल मार्गदर्शन में आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर  पूछताछ करने पर ट्रांसफार्मर में लगे 09 नग कॉपर मेटल कांटेक्ट को चोरी करना स्वीकार किया एवं मोटर सायकल सुपर घटना में प्रयुक्त स्पेलन्डर क्रमांक CG 11 BC 3564 को बरामद किया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक जे पी गुप्ता, थाना प्रभारी चांपा, Asi बाबू लाल दिवाकर, महिला प्रधान आर. पुष्पलता साहू, आर. कैलाश यादव , राजेश कश्यप, आकाश कलीसिया, भूपेंद्र गोस्वामी का सराहनीय योगदान रहा।

 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy