Explore

Search

July 6, 2026 6:21 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

केंद्रीय कनौजिया राठौर समाज के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई उमा राजेंद्र राठौर

जिला पंचायत के सभापति के साथ भाजपा महिला मोर्चा की सम्भाल रही जिम्मेदारी।

जांजगीर-चाम्पा। केंद्रीय कनौजिया राठौर समाज केंद्र पोरथा सक्ति  द्वारा जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर को उपाध्यक्ष व ग्राम सिवनी से आशीष राठौर कोषाध्यक्ष पद की माहिती जिम्मेदारी को निर्वहन करने का दायित्व सौपा गया है। श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर ने उसे पूरी निष्ठा निष्पक्षता एवं ईमानदारी के साथ सामाजिक हित में कार्य करने का आश्वासन दिये। जिम्मेदारी मिलने उपरांत को श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर ने राठौर समाज संगठन के सभी प्रमुख को आभार व्यक्त किया है और कहा कि हमें जो जिम्मेदारी समाज ने दी है उसे पूरी सक्रियता एवं निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करेंगे केंद्रीय कनौजिया राठौर समाज का संगठन मजबूती के साथ एवं समाज के अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति को भी संगठन के मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य करूंगी। विदित हो कि श्रीमती राठौर सक्ति  जिला में भाजपा से महिला मोर्चा में महामंत्री के साथ लगातार 2 बार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई हैं। गौरतलब हैं हैं कि बीते विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी प्रमुखता से पेश की थी लेकिन किसी कारणवश उन्हें टिकट नहीं मिल पाया और ऐसे समय में केंद्रीय कनौजिया राठौर समाज में उपाध्यक्ष का मिलन विधानसभा चुनाव में एक सफल सीडी साबित होगी। 

————-

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy