Explore

Search

July 6, 2026 12:02 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सशिमं स्कूल ने हिंदू सभ्यता की धरोहर को संजोकर कर रखी है – उमा राजेन्द्र राठौर।

सिवनी में संकुल स्तरीय खेलकूद समारोह का हुआ आयोजन।

जांजगीर-चाम्पा-सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी में संकुल स्तरीय खेलकूद समारोह का हुआ आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर मौजूद रहे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती कृष्णा कुमारी शिव सिंह गोड़ सरपंच ग्राम पंचायत सिवनी कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नरोत्तम साहू अध्यक्ष विद्यालय समिति सिवनी, चूड़ामणि राठौर जनपद पंचायत सदस्य, प्रसाद तिवारी सचिव सरस्वती ग्राम शिक्षा विकास समिति, नवल किशोर तिवारी जिला समन्वयक, भागवत साहू भूतपूर्व सरपंच, जय भवानी देवांगन पूर्व जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती नम्रता नामदेव पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, श्रीमती लखे कुमारी राठौर पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत सिवनी,  गोविंद राठौर उपसरपंच सिवनी, रामकृष्ण पांडेय  समाज सेवी, अनिकेत पाण्डेय, श्रीमती रुखमणि पाण्डेय उपाध्यक्ष विद्यालय समिति, श्रीमती गौरी नामदेव सह सचिव, पंच महेन्द्र गोस्वामी, सरोज राठौर, गड़ेश्वर प्रसाद यादव प्राचार्य प्राइवेट स्कूल मौजूद रहे।संकुल स्तरीय खेलकूद में आठ विद्यालय से 155 छात्र-छात्राएं वं 27 शिक्षिका उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने उद्बोधन में कहा कि सर्वांगीण विकास की दृष्टिकोण से सरस्वती शिशु मंदिर में  छात्र-छात्राएं पर विशेष ध्यान देते है और यह संस्था एक समाज सेवी संस्था के रूप में संचालित है और गांव के सभी छात्र-छात्राएं को शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास की ओर विशेष ध्यान देती है यहां की शिक्षा बहुत ही अच्छी है और हिंदू सभ्यता की धरोहर को संजोकर कर रखी है। खेलकूद समारोह में विभिन्न प्रकार के खेलकूद संपन्न हुई जिसमें 100 मीटर दौड़,  200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेक, तवा फेक, व्यक्तिगत गीत, भजन, रंगोली प्रतियोगिता, चित्र कला प्रतियोगिता आदि खेलों का समावेश रहा जिसमें आठ विद्यालय से आए छात्र-छात्राएं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रथम स्थान एवं द्वितीय स्थान तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन छात्र-छात्राएं को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उनका चयन जिला स्तरीय खेलकूद एवं बौद्धिक समारोह तिलाई में चयन हुआ है। मुख्य अतिथि एवं अतिथियों के द्वारा विजेता छात्र-छात्राएं को पुरस्कृत किया गया। चाम्पा संकुल के संकुल प्रमुख हीराराम सूर्यवंशी  उपस्थित रहे। उन्होंने पूरे समय रह करके खेलकूद की विशेष ध्यान रखते हुए सभी खेलकूद को समय पर संपन्न कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार यादव द्वारा आभार ज्ञापन किया गया। मोहन सिंह राजपूत, शिक्षिका एवं समस्त छात्र-छात्राएं सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी विद्यालय परिवार उपस्थित रहे। 

————–

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy