Explore

Search

July 7, 2026 12:32 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

शराब पीने के लिए पैसा मांग करना नहीं देने पर घर अंदर घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गोपाल पाल व शुभम पाल गिरफ्तार।

थाना चांपा क्षेत्र के दोनो आदतन गुंडा बदमाश को गिरफ्तार कर चांपा शहर में निकाला गया जुलूस।

 

⏺️आरोपियों के नाम-

01 गोपाल पाल उर्फ बडा बंगाली पिता भोला नाथ पाल उम्र 32 साल निवासी मझली तालाब चांपा 

02 शुभम पाल उर्फ छोटा बंगाली पिता भोलानाथ उम्र 30 साल साकिनान वार्ड के 25 मंझली तालाब चांपा

जांजगीर चाम्पा– मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17/07/2025 के रात्रि 07:00 बजे आरोपी गोपाल पाल द्वारा प्रार्थी राधेश्याम देवांगन से शराब पीने के लिए पैसा दो बोला तो वह मना किया उसे अश्लील गाली गलौज करने लगा उसके बाद प्रार्थी वहां से डर कर चुपचाप अपने घर चला गया। पुनः दिनाक 18/07/2025 के शाम 07 बजे प्रार्थी अपने घर पर था कि उसी समय दोनों बदमाश गोपाल पाल एवं सुभम पाल दरवाजा को लात मारकर घर अंदर घुस गये और सुभम पाल बोला कल मेरा भैया शराब पीने के लिए पैसा मांग रहा था तुम नहीं दिये थे तुम आज हम दोनों को शराब पीने के लिए पैसा दो, प्रार्थी पैसा देने के लिए मना किया तो आरोपी गोपाल पाल अपने हाथ में रखे लकड़ी के पटरा से प्रार्थी के ऊपर हमला कर अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारकर खत्म कर देंगे कहकर मारपीट करने लगे, बीच बचाव करने वालो को भी आरोपियों द्वारा गाली गलौच करते हुए मारपीट कर वहां से भाग गए जिसकी सूचना रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध  अपराध क्रमांक 298/25 धारा 333, 119(1), 296, 351(2), 115(2)3 (5) BNS  कायम कर विवेचना में लिया गया।

⏩ आदतन बदमाशो की गुंडा गर्दी को देखते हुए  पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, SDOP चांपा श्री यदुमनी सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में तत्काल दोनों आरोपियों को पकड़ा जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे कील लगा 01 नग लकड़ी का पटरा बरामद किया  आरोपियों का विधिवत  गिरफ्तार किया गया न्यायिक रिमांड पर भेजा गया 

⏺️ उपरोक्त कारवाई में थाना प्रभारी चाम्पा निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक ज्ञान प्रकाश खाखा , प्रआर. प्रकाश राठौर, आरक्षक सुमंत कँवर, जय उराव, आकाश कलोशिया, गोपेश्वर   का विशेष योगदान रहा

 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy