Explore

Search

July 7, 2026 12:30 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

लोहे का धारदार तलवार लेकर लोगो को डराने वाला आरोपी युवक बलवंत भार्गव निवासी सिंघरीपारा बुडगहन गिरफ्तार।

 

आरोपी को पूर्व में मारपीट के मामले में भेजा गया था जेल।

जांजगीर चाम्पा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  थाना बलौदा पुलिस को  सूचना मिला कि बुडगहन बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति लोहे का धारदार तलवार लेकर आने जाने वाले एवं आसपास रहने वाले व्यक्तियो को डरा धमका रहा हैं कि सूचना पर  बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी किया जहां एक व्यक्ति मिला जो अपने हाथ में लोहे का धारदार तलवार रखा था जिसका नाम पता पुछने पर बलवंत भार्गव निवासी सिंघरीपारा बुडगहन थाना बलौदा बताया जिसको पकडकर उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार तलवार मिला जिसे जप्त कब्जा पुलिस लिया और थाना लाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 286/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे  थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव, उप निरी राजेश कुमार साह, प्र0आर0 मुकेश यादव, आर0 श्याम राठौर, विनोद मनहर, ईश्वरी राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy