Explore

Search

July 7, 2026 12:30 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

पर्यावरण शुद्धता के लिए वृक्ष लगाना अति आवश्यक – उमा राजेंद्र राठौर।

सभापति ने किया ग्राम सिवनी में पौधारोपण

जांजगीर-चाम्पा- एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत बलौदा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सिवनी में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर  विशिष्ट तिथि चूड़ामंड़ी  राठौर सभापति जनपद पंचायत बलौदा मौजूद रहे। श्रीमती राठौर ने सिवनी पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न फल एवं वृक्षदार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सभापति श्रीमती राठौर ने कहा कि वृक्ष लगाना बहुत अनिवार्य है आने वाले समय में हमें इसकी अति अत्यंत आवश्यक होने वाली है पर्यावरण की शुद्धता के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए ताकि वह वृक्ष बड़ा होकर हमें शुद्ध हवा फल प्रदान कर सके। इस दौरान… सरपंच श्रीमती कृष्णा कुमारी शिव सिदार ,आशीष राठौर, मनोज राठौर ,पवन राठौर ,पवित्र पाल नामदेव, अनिकेत पांडेय, उमेश बरेठ, महेंद्र गोस्वामी ,महेंद्र यादव, पवन सिदार, हीरा देवांगन ,इन सब पंचायत प्रतिनिधियों की नेतृत्व में पौधारोपण का कार्य संपन्न हुआ एवं ग्राम पंचायत द्वारा पौधे की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड की व्यवस्था की गई ताकि पौधे की सुरक्षा हो सके।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy