Explore

Search

July 7, 2026 1:13 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

10 माह से फरार आरोपी सोनू कर्ष निवासी पचोरी को तमिलनाडु तरफ से पकड़ने में थाना जांजगीर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

 प्रकरण के 04 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर चाम्पा–मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  प्रार्थी सतेंद्र पटनवार निवासी कोरिया हाल मुकाम द्वारिका सेक्टर 18 दिल्ली ने रिर्पोट दर्ज कराया था की आरोपी अनुराग राठौर एवं उनके  अन्य साथियों को प्रार्थी का भांजा अमन कौशिक ने कुल 1,60,00,000/₹ (एक करोड़ साठ लाख रुपया) उधारी दिया था जिसे वापस मांग करने पर आरोपियों के द्वारा वापस न कर धोखाधडी कर दिए तथा अमन कौशिक को आत्महत्या करने के लिए उत्प्रेरित करने लगे जिस पर अमन कौशिक के द्वारा आरोपियों के धोखाधडी और प्रताड़ना से तंग आकर दिनाक 10.09.24 आत्महत्या करने के लिए जहर सेवन कर लिया था। जिसे उपचार के लिए अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती किए थे की रिपोर्ट पर मूल अपराध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 741/24 अपराध कायम कर विवेचन में लिया गया था।

⏩ दौरान विवेचना अमन कौशिक की मृत्यु हो जानें पर प्रकरण में धारा 108, 111(2), (क) जोड़ी गई प्रकरण के आरोपी अनुराग राठौर, अंशुल गुहा, ऋषि चौहान, सतीश सोनवानी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर पूर्व में न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

⏩ प्रकरण के आरोपी  सोनू निवासी पचोरी थाना सारागांव जो घटना घटित फरार हो गया था जिसकी थाना जांजगीर पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी। जिसको पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना मिला कि आरोपी तमिलनाडु तरफ रहता है की सूचना पर CSP श्रीमति कविता ठाकुर के नेतृत्व में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक सत्यम चौहान, ASI राम प्रसाद बघेल,  आरक्षक हजारी लाल मेरसा,  डीकेश्वर का सराहनीय योगदान रहा।

 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy