Explore

Search

July 7, 2026 6:58 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

हत्या करने कि नियत से प्राण घातक हमला करने वाले एक महिला सहित 03 आरोपीयो को किया गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगिया, रॉड एवं डंडा को किया गया है बरामद।

 

 

⏺️आरोपी का नाम 

1. रामलखन यादव उम्र 45 वर्ष,

2. भरत लाल यादव उम्र 43 वर्ष,

3. किरन यादव उम्र 35 वर्ष साकिनान भैंसो थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा

 

जांजगीर चाम्पा-मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.06.2025 को सुबह आहत् बाली यादव व भाई नान्हू यादव दोनो बांधाखार खेत तरफ गये थे तभी आरोपियों द्वारा खेत के धान को काटने की बात को लेकर एक राय होकर अश्लील गाली गलीच देकर जान से मारने की नियत से टंगिया, रॉड, डण्डा से प्राण घातक हमला कर दिया जिसकी सूचना पाकर आहत् के परिजन खेत गये और इलाज के लिए आहतों को पामगढ़ अस्पताल ईलाज कराने लाये है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपीयों के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अप. क्र. 260/2025 धारा 296, 109(1), 3(5) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र खुटे के कुशल मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए आहतो का डाक्टरी मुहिजा कराया गया जो गभीर चोंट होने से हायर सेंटर रिफर किये है। विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपीयों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरंडम कथन लिया, जो घटना कारित करना स्वीकार करने से घटना में प्रयुक्त टंगीया, रॉड, एवं डण्डा को बरामद किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उनि. रामदुलार साहू, संतोष बंजारे, प्र.आर. अजय कंवर, म.प्र. आर. मंजू सिह, आर. टिकेश्वर राठौर, श्याम सरोज ओग्रे एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy