Explore

Search

April 27, 2026 12:02 pm

7k network

लोहे का धारदार कत्तानुमा हथियार लेकर लहराते हुए लोगो को डराने, धमकाने वाला युवक गिरफ्तार चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

नाम आरोपी नेभन केवट उम्र 27 वर्ष निवासी सीनरीन घाट मस्जिद  मोहल्ला चांपा जिला जांजगीर चांपा।

 

जांजगीर चाम्पा–मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  थाना चांपा पुलिस को  सूचना मिला कि मस्जिद मोहल्ला सुनारीन घाट में एक व्यक्ति लोहे का कत्तानुमा धारदार हथियार को लेकर आने जाने वाले एवं आसपास रहने वाले व्यक्तियो को डरा धमका रहा था कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप  के मार्ग दर्शन में तथा SDOP चांपा श्री यदुमणि के नेतृत्व में आरोपी को घेराबंदी कर रेड किया जहां एक युवक मिला जो अपने हाथ में धारदार कत्तानुमा हथियार रखा था। जिसका नाम पता पुछने पर नेभन केवट निवासी सुनारीन घाट मस्जिद मोहल्ला थाना चांपा का बताया जिसको पकडकर उसके कब्जे से एक लोहे की कत्तानुमा धारदार हथियार मिला जिसे बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 224/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरी. बी एस लकड़ा, स उ नि बाबू लाल दिवाकर, प्र.आर. नरसिंह बर्मन, प्रकाश राठौर आर. डीकेश्वर साहू, सुमंत कंवर, शंकर सिंह राजपूत, का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy