Explore

Search

July 7, 2026 10:02 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

90 हजार रुपए का अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ परिवहन करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

⏺️नाम आरोपी

01. दीपक कुमार पटेल उम्र 31 वर्ष साकिन बसंतपुर थाना जांजगीर जिला जांजगीर -चांपा ।

02. मुकेश पाटले उम्र 32 साल निवासी पुरैना थाना बलौदा जिला जांजगीर -चांपा।

 

⏩ जांजगीर चाम्पा-नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)  के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार के कुशल मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस को दिनांक 23.05.25 को मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटर सायकल एचएफ डिलक्स में एक बोरी में पेट्रोल टंकी के ऊपर रखकर गांजा लेकर शिवरीनारायण कि ओर आने वाला है कि सूचना पर एसडीओपी चांपा श्री यदुमणि सिदार के नेतृत्व में रेड कार्यवाही किया गया, मौके पर आरोपी दीपक कुमार पटेल निवासी बसंतपुर थाना जांजगीर के कब्जे से 06 किलो 90 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 90,000/रुपये, एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व मोबाईल जुमला कीमती 155000/रूपये को बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 192/25 धारा 20 (बी) ndps act पंजीबद्ध किया गया ।

आरोपी दीपक कुमार पटेल को गांजा खरीदी के संबंध में पूछताछ करने के संबंध में बताया कि मुकेश पाटले निवासी पुरैना नाम के व्यक्ति से गांजा खरीदना बताया जाने से उसको, उसके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर गांजा बेचना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि प्रमोद महार, नरेंद्र शुक्ला, आरक्षक द्वारीका साहू, लीलाराम साहू, पतिराम यादव, महेंद्र राज, तेरस साहू, प्रवीण साहू थाना शिवरीनारायण का सराहनिय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy