Explore

Search

July 7, 2026 10:00 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने जिले के 02 आरक्षकों के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण होने से सेवा से किया गया पृथक।

 

⏺️ दोनों आरक्षकों के द्वारा पुलिस जैसे अनुशासित विभाग में रहते हुए अशोभनिय कृत्य करना विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने से सेवा से किया गया पृथक।

 

जांजगीर चाम्पा-विवरण इस प्रकार है कि आरक्षक दुष्यंत पाण्डेय द्वारा अपने निजी जीवन में मर्यादित एवं शांतिपूर्ण आचरण प्रदर्शित न करना इसी प्रकार आर. ट्रेड नारद ताम्रकर रक्षित केन्द्र जांजगीर द्वारा अश्लील फोटो भेजकर महिला का चरित्र हनन करने संबंधी अपराधिक प्रकरण होने से दोनो आरक्षकों के विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित की गई थी। विभागीय जांच दौरान दोनो आरक्षकों के विरूद्ध लगाये गये आरोप प्रमाणित पाया गया। इस तरह दोनो आरक्षकों के द्वारा पुलिस जैसे अनुशासित विभाग में रहते हुए अशोभनिय कृत्य करना पुलिस बल के अनुशासन में पड़ने वाले विपरीत प्रभाव को ध्यान में रखते हुए समग्र विचारोपरांत आरक्षको के विरूद्ध लगाये गये आरोप की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए दोनो आरक्षकों का सेवा से पृथक किया।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy