Explore

Search

July 6, 2026 12:25 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सामुहिक अनाचार (दुष्कर्म) के 04 आरोपियों को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

✴️घटना के बाद अन्य राज्य में भागने की फिराक में थे सभी आरोपी।

 

आरोपीगण –

01. मनोज कुमार पटेल उम्र 33 वर्ष, निवासी जमनीपाली, पटेलपारा, उरगा, जिला कोरबा

2. नरेंद्र कुमार पटेल, उम्र 37 वर्ष निवासी जमनीपाली, पटेलपारा, उरगा, जिला कोरबा

3. रामकुमार पटेल, उम्र 31 वर्ष  निवासी जमनीपाली, पटेलपारा, उरगा, जिला कोरबा

4. धरम चौहान उम्र 53 वर्ष निवासी कुदारी टाल थाना नागरदा जिला शक्ति

जांजगीर चाम्पा-प्रकरण का संक्षिप्त विवरण दिनांक 18/05/25 को दोपहर, पीड़िता अपने पिता के साथ घर पर थी। आरोपियों से पूर्व परिचय होने के कारण उनका घर आना-जाना रहता था। उक्त दिन आरोपियों ने पीड़िता के घर पर भोजन किया और कुछ समय बाद जब पीड़िता का पिता सो गया, तब सभी आरोपियों ने पीड़िता को  पकड़कर जबरन दूसरे कमरे में ले जाकर उसके साथ बारी बारी से अनाचार किये, घटना के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। डरी- सहमी पीड़िता ने अगले दिन अपनी माँ बाहर से घर आने के बाद घटना की जानकारी दी, जिस पर थाना चांपा में दिनांक 20-5-25 को आरोपियों के विरुद्ध 70 (1) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण में विवेचना प्रारंभ की गई।

 त्वरित कार्रवाई –

घटना की गंभीरता को देखते हुए श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS), पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा* के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना चांपा से एक विशेष टीम गठित की गई।

 टीम द्वारा आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। सूचना मिली कि सभी आरोपी रायगढ़-कोरबा रोड की ओर ट्रक में बैठकर भाग रहे हैं। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने से करतला के पास ट्रक में बैठे चारों आरोपियों को धर-दबोचा। पूछताछ में उन्होंने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया,  विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य पाया गया जिस पर सभी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी चांपा), सउनि अरुण सिंह, मुकेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार टंडन, प्रकाश राठौर, महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल, आरक्षक डीकेश्वर साहू, मुद्रिका दुबे, सुमंत कंवर, माखन साहू, पदम राज, महिला आरक्षक संगीता, शकुंतला नेताम तथा सायबर सेल से निरीक्षक सागर पाठक, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक अर्जुन यादव ,हजारी मेरसा का विशेष सहयोग रहा।

✴️

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy