Explore

Search

July 6, 2026 1:38 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी दो युवक गंभीर।

 

जांजगीर-चांपा:- जिले के ग्राम कमरीद में तेज रफ्तार के चलते एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना सारागांव थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, संजय दास महंत (35) पिता लक्ष्मी दास महंत और राम यादव (30) वर्ष बाराद्वार से अपनी कार (क्रमांक CG 04 MP 6730) में गांव कमरीद की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण कार कमरीद के राइस मिल के पास कर तेज रफ्तार में था जिसके कारण कार नियंत्रित नहीं हो सका  और  चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार पेड़ से टकराने के बाद तीन से चार बार पलटी और सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई।

हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को 108 एम्बुलेंस सेवा के पायलट अरुण साहू और ईएमटी महेंद्र यादव द्वारा तत्काल बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया  था लेकिन उनकी स्थिति काफी दैनिय स्थिति होने  की वजह से  उन्हे जिला चिकित्सालय जांजगीर रिफर कर दिया गया है जहां उनकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है जिस कार  में उन दोनों युवक सवार थे वे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy