Explore

Search

July 5, 2026 11:28 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

जिले की शालाओं में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षक चयन हेतु आवेदन आमंत्रित।

जांजगीर-चांपा @-राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2024-25 में जांजगीर-चांपा जिले की 391 शासकीय पूर्व माध्यमिक शालाओं में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु जुडो, कराटे, ताईक्वांडो, किंक बाक्सिंग, मार्शल आर्ट विधाओं में दक्ष खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों से 09 दिसंबर 2024 सायं 5 बजे .तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा ने बताया कि प्रशिक्षण की अवधि 30 दिवस, प्रतिदिन 30 मिनट निर्धारित है। इच्छुक प्रशिक्षक/खिलाड़ी/मान्यता प्राप्त संस्था का प्रमाण पत्र सहित निर्धारित प्रपत्र में संपूर्ण जानकारी सहित स्वयं अथवा उचित माध्यम से जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, जिला जांजगीर-चांपा में आवेदन प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।  निर्धारित समयावधि पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नही किया जावेगा। अभ्यर्थी आवेदन का प्रारूप या अन्य जानकारी कार्यालय में उपस्थित होकर अथवा जिले के पोर्टल  https://janjgir-champa.gov.in पर देख सकते हैं

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy