Explore

Search

July 5, 2026 11:28 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद पर भर्ती हेतु 25 अक्टूबर तक दावा आपत्ति आमंत्रित

जांजगीर-चांपा 15 अक्टूबर 2024/ एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र अमलीभाठा (बक्सरा), बाबाडेरा (लछनपुर) में आंगनगाड़ी कार्यकर्ता पद, कोरवी 23 महुदा ब, पंतोरा 39, बहेराडीह 96, जावलपुर 14, सिवनी च 81, सिवनी च 82, सिवनी च 83, अमरपुर (विरगहनी ब), उदयपुर (बुड़गहन), नवगंवामोड़ (हरदीविशाल), नगपुरा (जावलपुर), भाठापारा (रसौटा), झर्राडीह (भिलाई), पहरीपारा (अंगारखार), परसापाली (करमा), महावीरचौक (देवरी), भाठापारा (पुरेना), देवीनगर (बोकरेल), घाठादाई (खोहा), जोवी (कुलीपोटा), धनुवारपारा (कुदरी), भाठापारा (मड़वा), गुड़ीपारा (बसंतपुर), बाबाडेरा (लछनपुर), नेवारपरा (जूनाडीह), लालसागरपारा (महुदा ब), धनुवारपारा (सोनबरसा), टिकलीपारा (बोकरेल), कल्मीटार (नवागांव), खरमोरा (नवागांव), बाबाचौक (उच्चमिट्ठी), पतरापाली (केराकछार), टिनटिकिया (कण्डरा) में सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था।

परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के रिक्त पद पूर्ति हेतु मूल्यांकन समिति द्वारा प्राप्त किये गये अंको के आधार पर प्रथम (प्रावधिक) योग्यता सूची जारी किया गया है। उक्त सूची परियोजना कार्यालय एवं जनपद पंचायत बलौदा में प्रकाशित कर दिया गया है। हितग्राही आवेदिक, पक्षकारों से  इस संबंध में सप्रमाण दावा आपत्ति 25 अक्टूबर 2024 आमंत्रित किया गया है। सप्रमाण दावा आपत्ति एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा में लिखित में स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। नियत समय के उपरांत प्राप्त दावा आपत्ति पर कोई विचार नही किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा से संपर्क किया जा सकता है।

 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy