Explore

Search

July 6, 2026 1:28 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

लाइफस्टाइल

छेड़छाड़ करने वाला आरोपी डॉक्टर हुआ गिरफ्तार, घटना करने के बाद आरोपी डॉक्टर मौके से हो गया था फरार।

  चाम्पा पुलिस टीम के द्वारा सायबर तकनीकी के आधार पर आरोपी डॉक्टर को पकड़ने में मिली सफलता। आरोपी जयप्रकाश देवांगन  39 साल निवासी पकरिया

ठाकुरदिया चौक कोसमन्दा में आज ठाकुरदेव महराज व बजरंग बली की मूर्ति का होगा स्थापना।

कोसमन्दा(चाम्पा)-नवरात्रि पर्व के प्रथम दिवस कोसमन्दा के ठाकुरदिया चौक में भगवान ठाकुरदेव महाराज व बजरंग बली की मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा किया जावेगा। जय

3 हजार राशन कार्ड में एक ही दुकान । माह के अंतिम दिनों तक में भी लगी रहती है भीड़।

कोसमन्दा–जनपद पंचायत बलौदा के अंतर्गत दूसरा सबसे बड़ा अबादी वाला ग्राम पंचायत कोसमन्दा है।जहाँ राशन कार्ड की संख्या 3000 के करीब है केवल एक शासकीय

चाम्पा थाना में ऑटो चालकों की बैठक हुई।200 से अधिक ऑटो चालक हुवे सामिल।

जांजगीर चाम्पा–चाम्पा थाना क्षेत्र में संचालित ऑटो चालकों की बैठक लिया गया बैठक में अलग-अलग ऑटो यूनियन के पदाधिकारी सहित सभी सदस्य उपस्थित हुए जिन्हें

थाना चांपा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 08 जुवाड़ीयानो को पकड़ने में मिली सफलता थाना चांपा पुलिस टीम की कार्यवाही।

  आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती तास, नगदी रकम 57,190/रूपये, को किया बरामद। जांजगीर चाम्पा–  ⏩ श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर  चांपा

खबर का असर,,,,,, विद्युत अधिकारियों की टुटी मनमानी। कोसमन्दा की लाइन पुनः कोटाडबरी से जोड़ा गया।

  जांजगीर चाम्पा—चार माह से कोसमन्दा की विद्युत प्रदाय कोटाडबरी से हो रही थी तब तक जीरो कटौती व बराबर वोल्टेज मिल रहा था पर

स्व सहायता समूहों की महिलाएं गुलाब, गेंदा, पलाश, पालक, चुकंदर से बना रहीं हर्बल गुलाल कलेक्टोरेट एवं जिला पंचायत में सजा रंग-बिरंगे हर्बल गुलाल का स्टॉल जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने खरीदी गुलाल।

जांजगीर-चांपा 12 मार्च 2025/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा हर्बल गुलाल तैयार कर उसे कलेक्टोरेट व

प्रतिभा सम्मान” हसदेव युथ ईको क्लब पुछेली द्वारा ग्राम के युवा श्री बुद्धेश्वर कंवर का सीआरपीएफ में चयन होने पर सम्मानित किया गया।

जांजगीर चाम्पा-जांजगीर चाम्पा जिले के बम्हनीडीह ब्लाक के छोटे से ग्राम पुछेली में युवाओ को उनके योग्यता के अनुसार मार्गदर्शन देने का अनवरत जारी है। आप

नेताप्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने लोक निर्माण विभाग के बजट सत्र 2023-24 व 2024-25 में सामिल कार्यो की प्रशासकीय स्वीकृति हेतु ओ .पी. चौधरी वित्तमंत्री छ ग को चिठ्ठी लिखी।

जांजगीर चाम्पा@-डॉ चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा ने अपने विधानसभा क्षेत्र, सक्ती एवं चाम्पा संभाग के  लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत बजट  वर्ष 2023-24

बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

जांजगीर-चांपा:- कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy