Explore

Search

July 7, 2026 6:29 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

ताजा खबरें

अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं जनदर्शन में आज कुल 52 आवेदन हुए प्राप्त।

जांजगीर चांपा 24 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्रीमती आराध्या राहुल कुमार ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को चाम्पा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

  जांजगीर चाम्पा–मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  आरोपी ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के माध्यम से पीडिता से दोस्ती किया और पीड़िता का

⏺️ 22 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही

  ⏺️जांजगीर चाम्पा– आरोपी की पहचान ज्वाला सिंह पता बेलदार पारा थाना  चांपा जिला जांजगीर चांम्पा (छ.ग.) के रूप में कई गई है। आरोपी के

आज 22.3.2025 दिन शनिवार को छ ग विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सक्ति विधानसभा के विधायक छ ग कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व विधानसभा के अध्यक्ष डा.चरणदास जी महंत ,,

जांजगीर चाम्पा–डा.संतोष यादव उच्चभिठ्ठी निवासी के सुपुत्री  सौ.कां. अंजली और चि. दीपक  यादव निवासी बहेराडीह चाम्पा के नवजीवन प्रवेश पर उनके निवास बहेराडीह   पहुँचकर  आशीवार्द

फ्लोरा मैक्स कंपनी के 02 फरार आरोपीयो को U.P. से पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली सफलता।

✴️ पूर्व में प्रकरण के 15 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार जांजगीर चाम्पा- ⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  आरोपी अखिलेश

जेल निरीक्षण समिति द्वारा जिला जेल खोखरा और उपजेल सक्ती का किया गया निरीक्षण।

जांजगीर-चांपा 21 मार्च 2025/  जेल निरीक्षण समिति द्वारा जेलों में निरुद्ध बच्चों के सत्यापन के लिए जिला जेल खोखरा एवं उप जेल सक्ती का निरीक्षण

लेखा सह एम.आई.एस. सहायक पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित।

जांजगीर-चांपा 21 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत जिला/जनपद पंचायत के रिक्त पद लेखा सह एम.आई.एस. सहायक के 01 पद (अन्य पिछड़ा वर्ग-मुक्त)

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनीतिक दलों की बैठक।

जांजगीर-चांपा 21 मार्च 2025/  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्वाचन से

केंद्र राज्य सरकार प्रगतिशील छत्तीसगढ़ की जीवंत प्रदर्शनी नंदेली भाटा सकती में 22 से सांसद और पूर्व विधायक करेंगे उद्घाटन।

    जांजगीर चांपा/सकती – केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजना एवं कार्यक्रमों की जीवंत विशाल प्रदर्शनी कल 22 तारीख को शक्ति के

⏺️ रास्ता रोकर शराब पीने के लिये पैसे की मांग कर अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देने व मारपीट करने वाले आरोपी को चाम्पा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    ⏺️जांजगीर चाम्पा–प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर। आरोपी प्रेम

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy