Explore

Search

July 7, 2026 3:16 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

ताजा खबरें

महिला कमाण्डो द्वारा नशा बेचने वालों के विरुद्ध गांव में निकली गई जुलूस।

जांजगीर चाम्पा–ग्राम पंचायत कोसमंदा में आज साम 7 बजे सरपंच संजय रत्नाकर के नेतृत्व में महिला कमांडो टीम द्वारा नशा बेचने वालों के विरुद्ध ग्राम

जांजगीर क्षेत्रांतर्गत खोखसा ओवर ब्रिज के पास चक्का जाम करने नगर विधायक व्यास नारायण कश्यप और अन्य 11 के विरुद्ध FIR दर्ज।

सड़क की मांग को लेकर चक्का जाम करने वाले सरपंच, विधायक व जर्वे 9 अन्य जनप्रतिनिधी सहित अन्य लोगो के खिलाफ मामला दर्ज।  चक्का जाम

जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ग़िरफ़्तार, मुचलके मे रिहा..

जांजगीर चाम्पा–मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.06.2025 को आवेदक चंद्रशेखर राठौर निवासी शंकर नगर, चांपा द्वारा थाना चांपा में एक लिखित

झपटमारी के मामले में फरार आरोपी 02 महिला सहित 05 आरोपियों को पकड़ने में थाना बलौदा पुलिस को मिली सफलता।

⏺️ आरोपीगणों से छिना हुआ चांदी का ब्रेसलेट एवं सोने की बाली किमती 8000/रू किया गया बरामद।   ⏺️ गिरफ्तार आरोपी का नाम 1. दिलीप कुर्रे

7 लीटर 200 ml अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी संतोष कुमार राठौर अफरीद निवासी को किया गिरफ्तार थाना सारागांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

⏩ जांजगीर चाम्पा-पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए लगातार

जिला पंचायत जांजगीर के असिस्टेंट डायरेक्टर दिग्विजय दास महंत अनाचार के मामले में किया गिरफ्तार।

⏺️ आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर विगत 03 वर्षो से करता रहा अनाचर। ⏺️आरोपी दिग्विजय दास महंत उम्र 37 वर्ष निवासी कृषि

सार्वजनिक जगह पर लोहे का तलवारनुमा हथियार को लहराना 02 युवकों को पड़ा भारी।

⏺️ आरोपियों द्वारा रास्ते में आने जाने वाले लोगो को चाकूनुमा, तलवारनुमा हथियार को दिखाकर भयाक्रांत कर रहा था। ⏺️ जांजगीर पुलिस की तत्परता से

संकुल सिवनी विकास खंड बलौदा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया।

जिला पंचायत के सभापति उमा राजेंद्र राठौर ने ग्राम सिवनी के विद्यार्थीयों को 10वीं एवं 12वीं में 95 प्रतिशत से ऊपर लाने पर 5000 हज़ार

खनिज विभाग की टीम पहुंची कोल डिपो केवल नोटिस थमा कर की गई खानापूर्ति सभापति उमा राजेन्द्र राठौर।

जनता की शिकायत पर प्रशासन की देरी? — उमा राठौर की 6 जून की शिकायत पर 20 दिन बाद हरकत में आया खनिज विभाग जांजगीर-चांपा

नैला रोड स्थित SBI बैंक का रात्रि में शटर का ताला को तोड़कर नकबजनी का प्रयास करने वाले 01 आरोपी एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक को कोरबा से पकड़ने में मिली सफलता। ।

⏺️ घटना दिनांक के बाद से सायबर टीम जांजगीर द्वारा निरंतर समावेशी जाँच कर दूसरे जिला से आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता। ⏺️

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy