नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमोदा में देर रात चोरी की नीयत से घर में घुसने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कश्यप उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी ग्राम हरदीहरि थाना नवागढ़ जिला जांजगीर-चांपा का निवासी है।
पुलिस के अनुसार घटना 28 मई 2026 की रात लगभग 1:30 बजे की है। प्रार्थी शत्रुघ्न करियरे अपने घर के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी चोरी की नीयत से घर में घुसा और घर के बाहर एवं अंदर लगे जलते बल्ब निकालकर फेंक दिए।
आवाज सुनकर प्रार्थी जाग गए और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने धक्का देकर भागने की कोशिश की, लेकिन जल्दबाजी में उसका दो मोबाइल फोन, गमछा, चप्पल और मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छूट गया।
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की नीयत से घर में घुसना स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस कार्रवाई में मणिकांत पाण्डेय एवं थाना नवागढ़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका ।




