
जांजगीर चाम्पा–विजय कुमार पाण्डेय ने ग्राम करही गोलीकांड को गंभीरता से लेते हुए एयरपोर्ट से उतरते ही सीधे घटना स्थल पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान “ऑपरेशन हंट” शुरू कर दिया है।
SP पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और मृतक परिवार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस की अलग-अलग टीमें संदिग्ध आरोपियों की तलाश में रवाना कर दी गई हैं।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, साइबर थाना प्रभारी सागर पाठक और बिर्रा थाना प्रभारी जयकुमार साहू भी मौजूद रहे।
Author: Hasdev Express
Post Views: 115




