Explore

Search

July 5, 2026 10:23 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सरकारी गाड़ी सड़ रही, निजी इनोवा पर सवारी, ईंधन भाड़ा भी जिला पंचायत से ।। जिला पंचायत जांजगीर-चांपा में नियमों की अनदेखी के आरोप, अध्यक्ष की कार्यशैली पर गंभीर सवाल

जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत में इन दिनों एक ऐसा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसने प्रशासनिक पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिकृत चार पहिया वाहन लंबे समय से परिसर में खड़ा-खड़ा जर्जर हो रहा है। 

 

सरकारी वाहन की नियमित देखरेख और उपयोग के अभाव में उसकी स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है, लेकिन इसके उपयोग को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही। इसके विपरीत, जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा अपने निजी वाहन इनोवा का उपयोग प्राथमिक रूप से किया जा रहा है। 

 

जिला पंचायत जांजगीर-चांपा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त इनोवा वाहन (क्रमांक CG04 QG 8506) के लिए जिला पंचायत जांजगीर-चांपा द्वारा प्रतिमाह लगभग 60 हजार रुपये का भुगतान किए जाने की जानकारी सामने आई है। 

 

सूत्रों का दावा है कि यह उपयोग केवल निजी सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए जिला पंचायत की निधि से डीजल-पेट्रोल और यहां तक कि किराया मद में भी भुगतान लिया जा रहा है। यह स्थिति इसलिए और गंभीर हो जाती है क्योंकि शासन के नियमों में इस तरह के भुगतान का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं बताया जाता।

 

सूत्र बताते हैं कि इस मुद्दे को लेकर कई बार जिला पंचायत के अंदर असहमति और विवाद की स्थिति बनी है। कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों ने अनौपचारिक रूप से इस पर आपत्ति भी जताई, लेकिन कथित तौर पर दबाव के चलते मामला आगे नहीं बढ़ पाया। अंदरखाने यह भी चर्चा है कि भुगतान प्रक्रिया को लेकर संबंधित शाखाओं में असहजता बनी रहती है, लेकिन उच्च स्तर से हस्तक्षेप के कारण कोई भी खुलकर विरोध नहीं कर पा रहा।

 

इस पूरे घटनाक्रम ने कई महत्वपूर्ण सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा प्रश्न यही है कि जब शासन द्वारा वाहन उपलब्ध कराया गया है, तो उसका उपयोग क्यों नहीं किया जा रहा? यदि किसी कारणवश निजी वाहन का उपयोग किया भी जा रहा है, तो उसके खर्च का वहन सरकारी राशि से किस आधार पर किया जा रहा है? क्या इस संबंध में कोई विशेष अनुमति या आदेश जारी हुआ है, या फिर यह पूरी प्रक्रिया नियमों से इतर चल रही है? 

 

जानकारों का मानना है कि यदि इन आरोपों में सच्चाई है, तो यह न केवल वित्तीय अनियमितता का मामला बनता है, बल्कि सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग की श्रेणी में भी आ सकता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर जांच की आवश्यकता होती है ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके और यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो।

 

फिलहाल इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यही कारण है कि मामला और अधिक चर्चाओं में बना हुआ है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जिला प्रशासन या पंचायत विभाग इस मुद्दे को किस गंभीरता से लेता है और क्या इस पर कोई जांच या कार्रवाई आगे बढ़ती है या नहीं।

 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy