Explore

Search

July 6, 2026 12:25 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच हेतु 29 अप्रैल को दे सकते हैं साक्ष्य

संभागायुक्त कार्यालय ने जारी की सूचना

बिलासपुर, 20 अप्रैल 2026/ संभागायुक्त  कार्यालय, बिलासपुर द्वारा  सक्ति जिला के डभरा तहसील के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड, सिंघीतराई  में हुई औद्योगिक दुर्घटना के संबंध में साक्ष्य एवं दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए 29 अप्रैल 2026 को अवसर प्रदान किया गया है । इच्छुक व्यक्ति या संस्था उक्त तिथि को बिलासपुर स्थित संभागीय आयुक्त कार्यालय  के सभाकक्ष में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपस्थित होकर साक्ष्य और तथ्य प्रस्तुत कर सकते हैं।
         कार्यालय आयुक्त, बिलासपुर संभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार उक्त दुर्घटना 14 अप्रैल को प्लांट की बॉयलर यूनिट-1 में स्टीम पाइप की वाटर सप्लाई लाइन के जॉइंट में तकनीकी खराबी के कारण हुई थी, जिसमें 34 श्रमिक प्रभावित हुए। घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य शासन द्वारा आयुक्त, बिलासपुर संभाग को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। निर्धारित तिथि को आयोजित सुनवाई के दौरान कोई भी संबंधित व्यक्ति, संस्था अथवा पक्ष यदि घटना से जुड़े तथ्य, साक्ष्य या दस्तावेज प्रस्तुत करना चाहता है, तो वह उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकता है। जांच अधिकारी सह संभागीय आयुक्त  ने सभी संबंधितों से अपील की है कि वे जांच प्रक्रिया में सहयोग करते हुए उपलब्ध साक्ष्य प्रस्तुत करें, जिससे घटना की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जा सके।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy