Explore

Search

March 7, 2026 7:57 am

7k network

कृषक उन्नति योजना के तहत 28 फरवरी को किसानों को मिलेगी 10,324 करोड़ से अधिक की सहायता राशि, राज्यभर में होंगे कार्यक्रम

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा “कृषक उन्नति योजना” के लाभार्थी किसानों को आदान सहायता राशि वितरण के लिए 28 फरवरी 2026 को राज्यभर में समारोह आयोजित किए जाएंगे।

राज्य शासन के अनुसार योजना के अंतर्गत 25 लाख 28 हजार से अधिक पंजीकृत धान एवं धान बीज उत्पादक किसानों को 10,324 करोड़ रुपये से अधिक की आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।

इस अवसर पर राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में विकासखंड बिल्हा, जिला बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत दोपहर 12:30 बजे से होगी। साथ ही प्रत्येक विकासखंड स्तर पर भी समानांतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए सभी कलेक्टरों और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लगभग 20 हजार किसानों तथा विकासखंड स्तर पर करीब 2 हजार किसानों की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए स्थल चयन, पेयजल, बैठक एवं अन्य व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा योजना के लाभार्थी किसानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद भी किया जाएगा तथा राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विकासखंड स्तर पर कराया जाएगा। शासन ने निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम स्थल का चयन ऐसा हो जिससे किसानों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कृषक उन्नति योजना के तहत दी जा रही यह सहायता किसानों को कृषि कार्य के लिए आवश्यक आदान उपलब्ध कराने में सहायक होगी, जिससे उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy