Explore

Search

July 5, 2026 11:25 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु 08 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

जांजगीर-चांपा 23 फरवरी 2006/ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी (रा) चांपा ने विकासखंड बम्हनीडीह के  शा.उ. मू. दुकान आई.डी. क्र. 542005006 हथनेवरा, शा.उ.मू. दुकान आई.डी. क्र. 542005007 पुछेली, शा.उ.मू. दुकान आई.डी. क्र. 542005013 पोड़ीशंकर, शा.उ.मू. दुकान आई.डी. क्र. 542005017 सिलादेही, शा.उ.मू. दुकान आई.डी. क्र. 542005024 सरवानी, शा.उ.मू. दुकान आई.डी. क्र. 542005034 बसंतपूर, शा.उ.मू. दुकान आई.डी. क्र. 542005036 बनडभरा, शा.उ.मू. दुकान आई. डी. क्र. 542005054 खपरीडीह, शा.उ.मू. दुकान आई.डी. क्र. 542005055 परसापाली (च), शा.उ. मू. दुकान आई.डी. क्र. 542005061 भागोडीह के शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु 08 मार्च 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।
     अनुविभागीय अधिकारी (रा.) चांपा ने बताया कि उक्त ग्राम पंचायतों के शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के इच्छुक संस्था, समूह अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में 08 मार्च 26 को शाम 5 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) चांपा में प्रस्तुत करें। प्रस्तुत आवेदन पत्र में संलग्नक के रूप में संस्था/समूह का पंजीयन प्रमाण पत्र, बैंक की छायाप्रति बचत राशि सहित एवं आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से हो। निर्धारित तिथि व समय के उपरांत प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy