Explore

Search

July 5, 2026 8:00 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

दिनदहाड़े ढाई लाख की झपटमारी, बैंक से लौटते ही राहौद में बदमाशों ने उड़ाया कैश।

जांजगीर चाम्पा- राहौद बस्ती वार्ड क्रमांक 14 में दिनदहाड़े लूट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। बैंक से नगद राशि निकालकर घर लौट रहे एक व्यक्ति से दो अज्ञात युवकों ने ₹2.50 लाख से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी गोपेश्वर कुमार पटेल (50 वर्ष), निवासी राहौद, 13 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे भारतीय स्टेट बैंक पामगढ़ से ₹2,50,000 की नगद राशि निकालने गया था। यह रकम उसने घरेलू कार्य के लिए ग्राम राहौद निवासी श्याम चंदेल से उधार ली थी। दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच बैंक से रकम निकालने के बाद वह अपने परिचित मिथिलेश के साथ राहौद लौटा।

राहौद पहुंचने पर प्रार्थी ने ग्रामीण बैंक के पास खड़ी अपनी साइकिल ली और नगदी से भरा थैला साइकिल के हैंडल में टांगकर घर के लिए रवाना हुआ। रास्ते में दो तालाब के बीच पहुंचते ही सामने से आए दो अज्ञात युवकों ने साइकिल रोककर थैला छीनने का प्रयास किया और नगदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही राहौद पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy