Explore

Search

July 5, 2026 9:05 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। कोतवाली पुलिस ने धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों से दोनों आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से दो धारदार हथियार जब्त किए और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने से पहले ही दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश राठौर (30 वर्ष), निवासी नेताजी चौक जांजगीर और सूरज राठौर (28 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती जांजगीर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, प्रधान आरक्षक राकेश राठौर, राकेश तिवारी, प्रकाश चंद्र राठौर, आरक्षक विनोद राठौर, नितेश विश्वकर्मा, शंकर राजपूत और दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy