Explore

Search

March 7, 2026 11:44 am

7k network

दहेज प्रताड़ना से नवविवाहिता की मौत: पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जांजगीर-चांपा, 10 फरवरी 2026। दहेज के लिए प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति समेत सास-ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 80 एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम नरियरा निवासी श्रीमती जागृति श्रीवास का विवाह वर्ष 2024 में महेश कुमार श्रीवास के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही उसे दहेज के नाम पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। 8 दिसंबर 2025 को पति द्वारा मारपीट और सास-ससुर की प्रताड़ना से परेशान होकर जागृति ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे सिम्स अस्पताल, बिलासपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

नवविवाहिता की मौत होने पर कार्यपालिक दंडाधिकारी द्वारा शव पंचनामा की कार्रवाई की गई और परिजनों के बयान दर्ज किए गए। जांच में पति महेश श्रीवास, सास राजकुमारी श्रीवास और ससुर अशोक कुमार श्रीवास की भूमिका सामने आने पर थाना मुलमुला में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में गठित टीम ने 10 फरवरी 2026 को ग्राम नरियरा में दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी:

महेश कुमार श्रीवास (26 वर्ष)

अशोक कुमार श्रीवास (53 वर्ष)

राजकुमारी श्रीवास (54 वर्ष)

सभी निवासी ग्राम नरियरा, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा।

इस कार्रवाई में एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी, थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल सहित थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy