
जांजगीर-चांपा।
पुलिस पार्टी पर जानलेवा फायरिंग करने वाले फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
आरोपी पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ था, जिसका जिला अस्पताल जांजगीर में उपचार चल रहा था। चिकित्सकों द्वारा डिस्चार्ज किए जाने के पश्चात उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
रामनाथ सबरिया पिता छोटे बाबू गोंड़, उम्र 22 वर्ष
निवासी – वार्ड क्रमांक 01, राहोद, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा
घटना का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, थाना प्रभारी शिवरीनारायण द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि थाना शिवरीनारायण के अपराध क्रमांक 44/2026 एवं 46/2026 (विभिन्न धाराओं BNS) का फरार मुख्य आरोपी रामनाथ सबरिया घटना दिनांक से फरार था।
दिनांक 01.02.2026 की देर रात्रि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी ग्राम बोड़सरा में अपने रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ग्राम बोड़सरा पहुंची। शराब भट्टी के पास खंडहरनुमा मकान में आरोपी को चिन्हित कर पुलिस ने अपना परिचय देते हुए आत्मसमर्पण करने को कहा।
आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया तथा चेतावनियों की अनदेखी करते हुए अपने पास रखे देशी कट्टे से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। गोली निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के सिर के ऊपर से गुजर गई, जिससे वे बाल-बाल बचे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक द्वारा आत्मरक्षार्थ न्यूनतम बल का प्रयोग किया गया। चेतावनी स्वरूप हवाई फायर के बावजूद आरोपी पुनः फायरिंग के लिए कट्टा तानने लगा, जिस पर जवाबी कार्रवाई में आरोपी के कमर के नीचे लक्ष्य कर दो राउंड फायर किए गए। गोली आरोपी के दाहिने पैर के घुटने के नीचे लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।
घायल आरोपी को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया। उपचार उपरांत स्वस्थ होने पर दिनांक 03.02.2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है।
विशेष योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी सिटी), सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, महिला प्रधान आरक्षक जिवंती कुजूर, महिला आरक्षक रेखा यादव, आरक्षक नितेश विश्वकर्मा, विनोद राठौर एवं सुरेश कश्यप का विशेष योगदान रहा।




