Explore

Search

July 5, 2026 11:27 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सिवनी में लूट की वारदात, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

जांजगीर चाम्पा-थाना चांपा क्षेत्र में चाकू की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पूर्व में भी अन्य मामलों में जेल जा चुका है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी केशव राठौर, निवासी सिवनी, दिनांक 30.01.2026 को दोपहर लगभग 12 बजे ग्राम पंचायत की ओर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी दिनेश कुमार उर्फ डी.के. उर्फ कुशवा बरेठ ने गाली-गलौज करते हुए चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और प्रार्थी की जेब से 1000 रुपये नगद एवं ब्लूटूथ हेडफोन (कीमत लगभग 300 रुपये) लूटकर फरार हो गया।

घटना की रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 33/26, धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी को कुरदा मोड़, चांपा से पकड़ा। हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर उसके कब्जे से 980 रुपये नगद एवं ब्लूटूथ हेडफोन बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम —

दिनेश कुमार उर्फ डी.के. उर्फ कुशवा बरेठ, पिता दिलहरण बरेठ, उम्र 31 वर्ष, निवासी सिवनी, थाना चांपा।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उनि बी.एस. लकड़ा, आरक्षक गौरीशंकर राय, आकाश कलोसिया, आदित्य प्रताप, सुमंत कंवर सहित थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy