
बहेराडीह (जांजगीर-चांपा)।
ग्राम बहेराडीह, ग्राम पंचायत जाटा, जिला जांजगीर-चांपा स्थित गरुकुल पब्लिक कान्वेंट पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरुकुल हायर सेकेंडरी स्कूल सिवनी के संचालक कमलेश राठौर रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता ग्राम पंचायत जाटा की सरपंच श्रीमती चंदा सरवन कश्यप ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. संतोष यादव (जिला प्रतिनिधि, डॉ. चरणदास महंत – नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा), नमिश कश्यप (जनपद सदस्य), शिव कश्यप, श्रीमती यशोदा राठौर, गुड़ेश्वर यादव (अधिवक्ता एवं सिवनी मंडल अध्यक्ष, कांग्रेस) तथा शेखर राजपूत उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा एवं संस्कारों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान पाठक रमेश चौहान, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह का समापन उत्साह और उल्लास के साथ हुआ।




