Explore

Search

March 7, 2026 1:39 pm

7k network

सभापति श्रीमती राठौर ने अपने जन्म दिवस पर बाटे कंबल। दर्जनों गांवों के लोगों ने दिया जन्म दिवस की शुभकामनाएं।

 

जांजगीर-चाम्पा। जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के क्षेत्र क्रमांक 14 के जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर ने अपने जन्म दिवस पर ग्राम पंचायत सिवनी की सेवा दल प्रांगण में हनुमान मंदिर के पास जनमानस के बीच में बहुत ही सादगी तरीके से जन्मदिन मनायी। इस अवसर पर श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर ने ग्राम के गणमान्य नागरिकों का साल भेंट करके सम्मान किये एवं गांव के गरीब वृद्धजनों को कम्बल भेंट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किये।

सभापति श्रीमती राठौर को जन्म दिवस की बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में उच्चभिठ्ठी, महुदा कुरदा, कोसमन्दा, कमरीद, बालपुर, जाटा, बहेराडीह व  चाम्पा नगर, जांजगीर नगर से लोग पहुँचे थे। श्रीमती उमा ने इस अवसर पर सभी को धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किये और अपने क्षेत्र के लोगों के सुख दुःख में हमेशा सहभागी बने रहने का वचन दिया। इस दौरान ग्राम पंचायत  सिवनी के सरपंच उप सरपंच…श्रीमती कृष्ण कुमारी शिव सिदार सभापति जनपद पंचायत बलौदा चूड़ामणि राठौर समाज सेवी  भागवत साहू उपसरपंच गोविन्द राठौर डॉ संतोष यादव सरोज राठौर अनिकेत पाण्डेय देवनारायण साहू हीरा देवांगन क्लेश देवांगन कन्हैया हीरालाल राठौर हीरा बरेठ लखन कुम्हार रितेश वैष्णव महेंद्र गिरी गोस्वामी उमेश बरेठ राजू राठौर पत्रकार पुरुषोत्तम राठौर सीताराम राठौर गांव गांव की विधानसभा की महिलाएं एवं ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित थे

———

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy