Explore

Search

March 7, 2026 12:20 pm

7k network

नवागढ़ के बरगांव में युवती की अंधे कत्ल का खुलासा, प्रेम प्रसंग में हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा–

थाना नवागढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरगांव में घटित एक युवती की अंधे कत्ल की गुत्थी को जांजगीर-चांपा पुलिस ने सुलझाते हुए त्वरित कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी—

प्रवीण प्रकाश चंद्रा, पिता प्रहलाद चंद्रा, उम्र 28 वर्ष (मुख्य आरोपी)

लव प्रकाश चंद्रा, पिता प्रहलाद चंद्रा, उम्र 32 वर्ष

केशव चंद्रा, पिता जवाहरलाल चंद्रा, उम्र 34 वर्ष

(तीनों निवासी ग्राम बरगांव, थाना नवागढ़)

मामले का संक्षिप्त विवरण—

दिनांक 27.01.2026 को थाना नवागढ़ पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बरगांव स्थित रामेश्वर साहू के खेत में एक अज्ञात युवती का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर सीन ऑफ क्राइम यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान मृतिका की पहचान 22 वर्षीय युवती के रूप में हुई। थाना नवागढ़ में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं डीएसपी मुख्यालय श्री विजय पैकरा के नेतृत्व में थाना नवागढ़ व साइबर सेल द्वारा गहन जांच की गई।

जांच में सामने आया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवती को खेत में धक्का देकर उसकी हत्या की गई तथा साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया गया। विवेचना के दौरान अपराध क्रमांक 39/2026, धारा 103(1), 249, 238 BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

मुख्य आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्रा घटना के बाद फरार हो गया था, जिसे पटना, बैकुंठपुर (जिला कोरिया) से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसके मेमोरण्डम कथन के आधार पर मृतिका का मोबाइल फोन, घटना के समय पहने गए कपड़े एवं मोटरसाइकिल जप्त की गई। इसके साथ ही सहयोगी आरोपी लव प्रकाश चंद्रा एवं केशव चंद्रा को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उल्लेखनीय योगदान—

उक्त कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, निरीक्षक कमलेश शेडे (थाना प्रभारी नवागढ़), सउनि विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, राजकुमार चंद्रा, विवेक सिंह, आरक्षक माखन साहू, शहबाज खान, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा, श्रीकांत सिंह तथा थाना नवागढ़ से सउनि संतोष केरकेटटा, प्रधान आरक्षक प्रेमलाल दिवाकर, शिवनंदन जलतारे एवं आरक्षक राम सरकार कश्यप का विशेष योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy