Explore

Search

March 7, 2026 11:13 am

7k network

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमंदा में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

कोसमंदा (चाम्पा) — शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमंदा में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस का 77वां पर्व हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच श्री संजय रत्नाकर द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री हरीश राठौर द्वारा विद्यार्थियों को मोबाइल हैंडसेट प्रदान किए गए, वहीं शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री दाऊ राम राठौर द्वारा ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि भेंट कर छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी सम्मानित छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर सफलता की ओर अग्रसर होने का संदेश  दिया

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy