Explore

Search

July 5, 2026 11:25 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

भागवत कथा से पूरा गांव हो जाता है भक्ति मय – उमा राजेन्द्र राठौर। ग्राम जाटा में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण में शामिल हुए सभापति।

जांजगीर-चाम्पा- बलौदा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम  जाटा के समलाई चौक में सार्वजनिक श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन किया जा रहा है जो विगत 14 जनवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ श्रीमद् भागवत कथा महा पुराण का समापन आगामी 22 जनवरी को होगा। जाटा में  आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिवस जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर शामिल होकर श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किये। श्रीमती राठौर सर्वप्रथम व्यास पीठ का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र के खुशहाली की कामना किये। उपस्थित कथा रसपान कर रहे श्रद्धालुओं को सभापति राठौर ने कहा कि ग्राम जाटा के मातृ शक्तियों के सहयोग से समलाई चौक में श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन किया जा रहा है, गांव में भागवत कथा के आयोजन होने से पूरा गांव भक्ति में साराबोर हो जाता है और श्री कृष्णा राधे की कृपा से पूरे ग्राम वासियों को इसका पुण्य लाभ मिलता रहता हैं। आप सभी भाइयों-बहनों को व्यास पीठ पर विराजमान श्री श्री 108 श्री पण्डित विजय पाण्डेय द्वारा कथा का अमृत रसपान कराया जा रहा हैं, जो हम सभी के लिये आशीर्वाद के रूप में मिल रहा है। विदित हो कि 22 जनवरी को गीतापाठ, तुलसी वर्षा, यज्ञ पुणाआहुति, शस्त्रधारा, ब्राह्मण भोज के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण का समापन होगा।

—————

*

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy