Explore

Search

March 7, 2026 3:43 pm

7k network

शराब के नशे में तेज रफ्तार वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने वाला चालक गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

जांजगीर चाम्पा– जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए शराब के नशे में जानबूझकर वाहन चलाकर गंभीर हादसा करने वाले कार चालक को गिरफ्तार किया है। घटना में एक पैदल यात्री की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

🔹 गिरफ्तार आरोपी का विवरण

अमन गोयल, पिता धनकृष्णो गोयल, उम्र 27 वर्ष

निवासी – M-88, ओल्ड माइंस, भटगांव, जिला सूरजपुर

🔹 घटना का संक्षिप्त विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04 जनवरी 2026 को रात्रि करीब 8:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि भाटापारा केरा रोड, कब्रिस्तान के सामने मुख्य मार्ग पर ब्रेजा कार क्रमांक CG-29-F-3765 के चालक द्वारा गंभीर सड़क दुर्घटना की गई है।

जांच में पाया गया कि आरोपी अमन गोयल शराब के नशे में धुत होकर अपनी कार को नया बस स्टैंड जांजगीर से कचहरी चौक जांजगीर की ओर अत्यधिक तेज गति से चला रहा था। आरोपी यह जानते हुए भी कि उसने शराब का सेवन किया है, शहर के बीचो-बीच लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए अपनी साइड में पैदल जा रहे नारायण सोनवान को टक्कर मार दी। इसके कुछ ही दूरी पर आरोपी ने अपनी ही साइड में चल रहे एक ऑटो को भी टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पैदल यात्री नारायण सोनवान की मृत्यु हो गई।

🔹 पुलिस कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी कार चालक को तत्काल पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लिया गया। डॉक्टरी परीक्षण में आरोपी अमन गोयल के अत्यधिक शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

मामले की जानकारी जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती योगिता खापर्डे को दी गई, जिनके निर्देश पर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।

थाना कोतवाली में आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार, कार में रखी शराब की बोतल एवं अन्य सामग्री जप्त की गई।

पूछताछ में आरोपी ने शराब के नशे में जानबूझकर वाहन चलाकर घटना कारित करना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

🔹 कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी

निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, थाना प्रभारी कोतवाली

सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह

प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद्र राठौर, राकेश राठौर

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy